रिषिकेष, फरवरी 16 -- चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रियों को अब शुल्क चुकाना होगा। शुल्क की राशि आदि तय करने के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एक-दो दिन के अंदर चारधाम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास चल रहे हैं। सोमवार को यात्रा ट्रांजिट कैंप में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन, संयुक्त रोटेशन, डंडी-कंडी संचालकों के साथ बैठक की। होटल संचालकों ने कहा कि कई बार ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रा पर नहीं आते हैं। होटलों में ठहरे यात्रियों को दर्शन के लिए पंजीकरण नहीं मिल पाता है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शुल्क लगाने का सुझाव दिया। आयुक्त ने कहा कि व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन ...