नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक धारणाएं वास्तविकता से मेल नहीं खातीं। ऋषिकेश पहुंचने पर उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग ट्रैफिक, भीड़ और अव्यवस्था की शिकायत करते हैं, लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने के बावजूद ऋषिकेश में यातायात और अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हैं। पुलिस और प्रशासन 24 घंटे काम कर रहे हैं और भीषण गर्मी तथा भारी भीड़ के बावजूद यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने अगले दौरे में स्वयं चारधाम दर्शन करने जाएंगे।पीएम मोदी का संदेश: आस्था और एकता का पर्व चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.