देहरादून, अक्टूबर 8 -- चारधाम यात्रा मार्ग के पहाड़ी स्वास्थ्य केंद्रों में पोर्टेबल ईसीजी उपकरण से अब तक 13,100 तीर्थयात्रियों की हृदय जांच की जा चुकी है। इनमें 4,396 यात्रियों की ईसीजी रिपोर्ट में असामान्यता मिली, जबकि 463 मामले गंभीर पाए गए। इन्हें तत्काल उपचार के लिए रेफर किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के सहयोग से देहरादून की मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 'स्पंदन' पोर्टेबल ईसीजी उपकरण लगाए हैं। ऊंचाई, ठंड और कठिन चढ़ाई वाले यात्रा मार्ग पर हृदय रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता सीमित होने के कारण यह तकनीक महत्वपूर्ण साबित हो रही है। स्वास्थ्यकर्मी स्मार्टफोन से ईसीजी रिकॉर्ड करते हैं, जिसकी रिपोर्ट दूर बैठे विशेषज्ञ 24 घंटे देखते हैं। गंभीर मामलों में तत्काल उपचार और रेफरल की व्य...