देहरादून, अप्रैल 19 -- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी कुमाऊं के सफल दौरे के बाद गढ़वाल में 'चारधाम यात्रा' के जरिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ चुनावी शंखनाद की तैयारी में हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन के साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठकें भी होंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शैलजा का यह दौरा 27 अप्रैल से शुरू होगा। इसकी शुरुआत ऋषिकेश से होगी, जहां से वे दल-बल संग गढ़वाल के पहाड़ी जिलों की ओर रवाना होंगी। इस आयोजन को आध्यात्मिक आस्था के साथ ही साथ सियासी रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। उनका दौरा तीन मई को टिहरी के चंबा में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ पूरा होगा। यह भी पढ़ें- केदारनाथ के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू, कैसे-कहां करें टिक...