हरिद्वार, अप्रैल 8 -- संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी बातों को अनसुना कर रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पिछले चार वर्षों से पर्यटन पर आश्रित व्यवसाय धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि दो वर्ष से अधिकारियों को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जा रहा है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। यात्रियों की संख्या निर्धारित करने से पर्यटन व्यवसाय को नुकसान होता है। सिर्फ कागजों में चारधाम यात्रा सिमट कर रह गई है। सीमित संख्या की बाध्यता का विरोध किया जाता है। व्यापारियों को बैठकों में बुलाया जाता है लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है...