बांदा, नवम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता दुग्ध विकास के विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी रामसहाय यादव सर्किट हाउस में रविवार को गोसंरक्षण एवं संचालन प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक की। इसके अलावा गोशालाओं का निरीक्षण कर हकीकत देखी। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। विशेष सचिव ने पशु चिकित्साधिकारियों, जिला पंचायतराज, मुख्य विकास अधिकारियों से कहा कि सभी गोवंश गोशाला में संरक्षित हों। गोंवंशों को बेहतर तरीके से पाला जाए। समय से उन्हें चिकित्सीय उपचार दें तथा टीकाकरण कराएं। गोशाला में पेयजल की उपलब्धता, छाया व्यवस्था रखने के निर्देश दिएl कहा कि जिस गोशाला में बाउंड्रीवॉल नहीं है, वहां तार लगाकर बाउंड्री वाल बनाई जाए। गोशाला में लाइट की व्यवस्था अथवा सोलर पैनल लगाए जाएं। गोवंशों की संख्या, टीकाकरण, उपचार की व्यवस्था, उपलब्ध व प्राप्त धनराशि सहित अन्य आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.