नोएडा, फरवरी 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में तीन महीने पहले टूटी हुई चारदीवारी का निर्माण अब भी तक नहीं किया गया। इसका लोग विरोध जता रहा हैं। सोसाइटी में रहने वाले कपिल ने बताया कि उनके सोसाइटी की चारदीवारी से लगकर एक निर्माणधीन परियोजना है। इसमें तीन माह पहले बेसमेंट की खुदाई और निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान उनकी चारदीवारी का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। इसे अब तक नहीं बनाया गया है। इस की शिकायत कई बार प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन से की जा चुकी हैं, परंतु निर्माण को लेकर कोई कार्य नहीं चल रहा है। दीवार टूटने के कारण आधे से ज्यादा रास्ता ढक गया है। इससे वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.