चारदीवारी निर्माण को लेकर पसराहा थाना परिसर किया गया अतिक्रमण मुक्त
खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि पसराहा मॉडल थाना को उसके असली स्वरूप में लाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। थाना परिसर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सोमवार को गोगरी अंचल प्रशासन की देखरेख में बुलडोजर चलाया गया। काफी समय से चारदीवारी के निर्माण में बाधा बन रहे अस्थायी निर्माणों को इस कार्रवाई के तहत पूरी तरह हटा दिया गया है। इस कदम के बाद अब थाना परिसर की सुरक्षा दीवार का काम तेजी से पूरा हो सकेगा, जिससे करीब दो महीने पहले बनकर तैयार हुए आधुनिक मॉडल थाना भवन के विधिवत संचालन का रास्ता साफ हो गया है। यह भी पढ़ें- काली मेला में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर प्रशासन की इस कार्रवाई में मानवीय और संवेदनशील पहलू का भी पूरा ख्याल रखा गया है। थाना परिसर की भूमि पर सालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.