बोकारो, जून 10 -- पेटरवार प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत स्थित आदिवासी बहुल गोपालपुर गांव का उत्क्रमित मध्य विद्यालय आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को असुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।

विद्यालय की स्थिति विद्यालय में 93 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन परिसर खुला रहने से पालतू एवं आवारा पशु अक्सर विद्यालय में प्रवेश कर जाते हैं। विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के दौरान भी पशुओं का आतंक बना रहता है। भोजन के समय पशु परिसर में घुसकर बच्चों के खाने को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

समस्या का समाधान विद्यालय प्रबंधन द्वारा अस्थायी व्यवस्था के तहत झाड़ियों से घेराबंदी की गई है, लेकिन...