चारदीवारी के अभाव में पशुओं के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे, सुरक्षा पर उठे सवाल
बोकारो, जून 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की उत्तासारा पंचायत स्थित आदिवासी बहुल गोपालपुर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को असुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। विद्यालय परिसर में पालतू और आवारा पशुओं की आवाजाही से बच्चों तथा शिक्षकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विद्यालय में छात्रों की संख्या विद्यालय में 93 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। चारदीवारी के अभाव में पढ़ाई के दौरान पशु परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। मध्याह्न भोजन के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पशु विद्यालय में घुसकर बच्चों के भोजन को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बच्चों को भोजन करने में कठिनाई होती है और स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
चारदीवारी निर्माण की मांग विद्यालय प्रबंधन द्वारा वैकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.