आरा, अप्रैल 8 -- चरपोखरी। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में किशोर क्लब चरपोखरी की ओर से सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को चारघाट और दाउदनगर की टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक स्कोर 02-02 होने के कारण मैच का निर्णय ट्राईबेकर से हुआ। इसमें दाउदनगर की टीम ने 03-01 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच का उद्घाटन मुकुंदपुर मुखिया प्रवीण कुमार उर्फ राजू जी, सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान,समाजसेवी संतोष पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद को किक मार कर किया। मौके पर किशोर क्लब के संचालन पूर्व मुखिया विजय बहादुर सिंह, विक्की सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। मैच में रेफरी की भूमिका में विक्की सिंह और लाइनमैन अमरजीत सिंह व गोविंद सिंह रहे। फुटबॉल मैच देखने के...