जमशेदपुर, जून 5 -- आम लोगों की रसोई पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह की चाय-ब्रेड से लेकर रात के भोजन तक इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हाल के दिनों में बढ़ोतरी हुई है। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। शहर के होटल, चाय दुकानों और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के अनुसार चाय की कीमत 10 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गई है। ब्रेड के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में प्रति पैकेट दो से पांच रुपये तक की वृद्धि हुई है। ब्रेकफास्ट में इस्तेमाल होने वाले बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी पांच से दस रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- चाय की प्याली से नाश्ते की थाली तक में 'तूफान' , झारखंड में 10% बढ़ी महंगाई दूध, चायपत्ती और बिस्किट जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा...