कानपुर, जून 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे में माती रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर चाय बेचने वाली एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घेषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ फरार डंपर चालक की तलाश शुरू की है।रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव की 45 वर्षीय अंजू देवी पत्नी विमलेश कुमार मौजूदा समय में माती रोड अकबरपुर में मेडिकल कालेज के सामने चाय व कोल्ड ड्रिक की दुकान किए थी। सोमवार सुबह माती रोड से निकलते समय अकबरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरी। दुर्घटना के बाद डंपर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में ...