कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के हथिका गांव में एक युवक ने रविवार देर रात घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की प्राथमिक छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाली क्षेत्र हथिका गांव निवासी सुरेश त्रिपाठी का बीस वर्षीय पुत्र अखिलेश त्रिपाठी गांव में अपने पिता के साथ चाय समोसा का होटल चलाता था। इस समय किसी बात को लेकर गुमसुम रह रहा था। रविवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर पहुंचा। इसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर लेट गया था। यह भी पढ़ें- गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र में युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी देर रात उसने कमरे के अंदर छत के पंखे में फांसी लगा ली। काफी देर तक वापस नही आनें पर उसके पिता सुरेश ने...