चाय बनाने में देरी पर बहू से भिड़ी सास, शिकायत पर थाने पहुंची महिला करने लगी उल्टियां, मौत
सहारनपुर, अगस्त 24 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर जिले से सास-बहू के झगड़े एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़ेढ़ी घोघु गांव में सोमवार सुबह चाय बनाने में देरी को लेकर सास-बहू में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। पुत्रवधू की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। थाने पहुंचते ही सास की हालत खराब हो गई। देखते ही देखते सास उल्टियां करने लगी। पता चला कि सास थाने में जहरीला पदार्थ खाकर पहुंची थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय सुनीता पत्नी राकेश की सोमवार सुबह अपनी पुत्रवधू से चाय देर से बनाने को लेकर काफी देर तक बहस हुई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हाथापाई की नौबत आने की बात भी सामने आई है। सुनीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.