अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के जंगलगढ़ी इलाके में चाय पी रहे युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जंगलगढ़ी निवासी 65 वर्षीय असगरी बेगम के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा जीशान मोहल्ले में ही होटल पर चाय पी रहा था। तभी जंगलगढ़ी बाईपास निवासी धनिया आया और गालीगलौज करते हुए बोला कि यहां से उठ। यहां मैं बैठूंगा। गाली देने से मना किया तो धनिया ने अपने दो साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने जीशान से मारपीट कर दी। धनिया ने अपनी पेंट की जेब मे से चाकू निकाल कर जीशान पर हमला कर दिया। इससे जीशान की पसली पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिसे देख आरोपी फरार हो गए। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती...