सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के चकआदमपुर की पुलिया पर चाय पीने गए एक युवक पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। बचाव में आए उसके दोस्तों को भी आरोपियों ने लाठ-डंडो से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना मंडी क्षेत्र के इंद्रा चौक निवासी मो. इकबाल पुत्र अब्दुल वहीद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे उसका लड़का समीर अपने साथी समीर व शारिक के साथ चाय पीने के लिए चकआदमपुर की पुलिया पर गए थे। वह पर कुछ अज्ञात लड़कों ने बिना किसी कारण के गाली देते हुए इसके बेटे पर चाकु से वार कर दिया। यह सब होते देख उसके दोस्त समीर व शारिक ने अपने दोस्त का बचाव किया तो आरोपियों ने उनपर भी लाठी-डंडो व लात-घूसों से हमला करते हुए मारपीट की और गाली गलौज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.