नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- वजन कम करना है तो सबसे पहले चाय छोड़नी होगी। ये बात आपने कई लोगों के मुंह से सुनी होगी। लेकिन टी लवर्स के लिए चाय छोड़ना तो जैसे नामुमकिन होता है। सच कहें तो इसकी जरूरत भी नहीं है। क्योंकि चाय पी कर भी आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं। बस जरूरत है तो चाय बनाने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाने की। मसाला किचन की पूनम देवनानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने चाय बनाने का तरीका शेयर किया है। पूनम बताती हैं कि अगर आप इस तरह से चाय बनाकर पीते हैं तो शरीर को नुकसान के बजाए फायदा ही होता है। खासकर वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। आइए जानते हैं वो तरीका क्या है-वजन घटाने के लिए ऐसे बनाकर पीएं चायपानी में उबालें चायपत्ती और अदरक चाय पी कर भी वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले पानी में चायपत्ती और अदरक को उबलने दें। ...