बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। रुधौली थानाक्षेत्र के खरदेउरा निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष हादसे में घायल हो गए। घायल होने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र रुधौली ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिवार में रोना पीटना पड़ा रहा। खरदेउरा निवासी रमेश सिंह (70) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। इनकी पत्नी विद्यावती सिंह बस्ती स्थित हार्दिया के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हीं को देखने के लिए रमेश सिंह शनिवार को बस्ती गए हुए थे। वह चाय पीने सड़क पर निकले थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हे ठोकर मार दिया था। वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हे स्थानीय हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टर ने लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उनकी...