कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- एयरपोर्ट थाने के विलासपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे से चाय पीने निकला 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। भाई ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के महराजपुर गांव निवासी दीपक प्रजापति अपने परिवार के साथ विलासपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसका छोटा भाई सुनील प्रजापति बीते सोमवार को भट्ठे से चाय पीने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। कहीं सुराग नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...