लखनऊ, मार्च 7 -- आशियाना थानाक्षेत्र में चाय पीने गए दो भाइयों पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक दबंगों ने हमला कर दिया। डंडे और लोहे की रॉड से लैस आरोपियों ने दोनों भाइयों को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने केस दर्ज किया है। तेलीबाग के सैनिक नगर निवासी कमल शर्मा ने बताया कि बताया कि तीन मार्च की देर शाम वह चचेरे भाई हेमंत शर्मा संग चाय पीने गए थे। दोनों अपनी स्कूटी खड़ी कर ही रहे थे कि अचानक एक युवक वहां आया और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर कमल शर्मा के सिर पर कुर्सी मार दी। कुछ ही देर में करीब 15-20 युवक लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे। उसके बाद हमलावरों ने दोनों भाइयों को बेरहमी से पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...