लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। विश्व रंगमंच दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गोमती नगर के नुक्कड़ टी स्टॉल पर अनूठे और संवादात्मक कार्यक्रम में लोगों से रंगमंच से जुड़ने की अपील की गई। साथ ही रंगमंच को बचाने का संकल्प लिया गया।सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर परिवारों को रंगमंच की महत्ता और इसके सामाजिक व व्यक्तिगत लाभों से परिचित कराना रहा। चाय, चर्चा और रंगमंच: अपने और अपनों के लिए... विषयक इस आयोजन में संस्था के सदस्यों ने चाय की दुकान पर मौजूद स्थानीय नागरिकों और युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया।रंगमंच केवल मनोरंजन का साधन नहींकार्यक्रम में संस्था की सचिव व रंगमंच कलाकार  डॉ. सीमा ने इस बात पर जोर दिया कि रंगमंच केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, आत्म...