चाय-नाश्ता दुकानदार का बेटा बना डिप्टी कमांडेंट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर से सटे जगदंबा नगर निवासी धनश्याम कुमार का चयन यूपीएससी परीक्षा में डिप्टी कमांडेंट के पद हुआ है। धनश्याम के पिता शत्रुघ्न साह बैरिया बस स्टैंड पर ठेले पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। गरीबी और संसाधनों के अभाव के बावजूद मेहनत और लगन से धनश्याम ने यह सफलता हासिल की है। समाजवादी नेता साहू भूपाल भारती शुक्रवार को उनके घर पहुंचे और उसकी माता गीता देवी व पिता शत्रुघ्न साह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व पुस्तकें देकर सम्मानित किया। इसी परीक्षा में साहेबगंज के अनुराग कुमार भी सफल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.