बिहारशरीफ, मार्च 24 -- चाय-नाश्ता की दुकानों पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों का होने लगा उपयोग ढाबों ओर चाय की दुकानों पर हो रहा कोयला का इस्तेमाल सिलेंडर में 60 रुपए का इजाफा, कोयले का भाव स्थिर फोटो : लिट्टी दुकान : बिहारशरीफ प्रखंड चौक के पास कोयला के चूल्हे पर नाश्ता के लिए लिट्टी बनाता दुकानदार। गैस बिहार : अस्पताल चौक पर मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर से छोले-भटूरा बनाता दुकानदार। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहरों में चलने वाले ढाबा और चाय नाश्ता की दुकानों पर भी गैस किल्लत का असर दिखने लगा है। उन दुकानों पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होने लगा है। जबकि, कुछ ढाबों ओर चाय की दुकानों पर कोयला का इस्तेमाल हो रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर में तीन सप्ताह पहले 60 रुपए का इजाफा हुआ है, जबकि कोयले का भाव स्थिर है। छोटे सिलेंडरों में महंगे दामों पर गैस...