भागलपुर, मई 24 -- सुल्तानगंज, संवाददाता।  थाना क्षेत्र के कृष्णागढ़ चौक स्थित एक चाय दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने दुकान में घुसकर गल्ले से नकदी उड़ा ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पीड़ित दुकानदार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...