कटिहार, फरवरी 4 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत नयाटोला, तीनघरिया वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की सुबह दुकान में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में चाय दुकानदार प्रकाश महतो तथा उनके भाई का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, घर में ग्रुप से लोन लेकर रखी गई नकदी सहित घरेलू उपयोग का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारी आकाश कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और का...