देवरिया, फरवरी 1 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी चौराहे पर चाय दुकानदार की हत्या के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार की सुबह ग्रामीणों व परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शव को भटनी-भिंगारी मार्ग पर रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप रहा। कुकुर घाटी निवासी अवधराज खरवार (60) पुत्र वुचूक चौराहे पर शराब की दुकान के पास चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। गुरुवार की शाम अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद कुछ युवक नशे की हालत में उनकी दुकान पर पहुंचे और बिना पैसे दिए पकौड़ी उठाकर खाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने अवधराज के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दुकानदार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.