कुशीनगर, मार्च 31 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के शहरी इलाकों में करीब 40 फीसदी होम डिलेवरी शुरू हो गयी है। इससे नगरों में तो रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था आंशिक रूप से पटरी पर लौटती दिख रही है मगर ग्रामीण इलाकों में अब भी एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है। कॉमर्शियल रसोई गैस नहीं मिलने पर जिले के कुछ चाय दुकानदारों ने नया प्रयोग किया है। वह डीज्ल में फिटकरी डालकर उसे पतला करते हैं और उससे स्टोव चला रहे हैं।हाटा संवाद के अनुसार नगर के महाराणा प्रताप चौक के सामने स्थित स्वीट कार्नर पर गैस के अभाव में स्टोव की वैकल्पिक व्यवस्था कर चाय, समोसे आदि बनाये जा रहे हैं। सोमवार को दुकानदार राजेन्द्र मोदनवाल ने बताया कि गैस के अभाव में कुछ दिनों तक दुकान बंद रही। रोजमर्रा का ख़र्च तथा ग्राहकों को बनाये रखने के लिए घर में पड़े पुराने स्टोव की मरम्...