जमुई, अक्टूबर 12 -- जमुई । एक प्रतिनिधि सियासत सादगीपूर्ण तरीके से होनी चाहिए। एक जमाना था जब पूरा चुनाव प्रचार बेहद सादगी के साथ होता था। काफी कम खर्च में प्रत्याशी चुनाव लड़ लेता था। लेकिन आज स्थिति इसके ठीक विपरीत है। शादी व्याह की तरह चुनाव में तड़क भड़क अधिक हो गया है। आज चुनाव में काफी धन खर्च होता है। चुनाव प्रचार में तमाम संसाधन लगाये जाते हैं। चुनाव प्रचार में दिखावा भी अधिक हो रहा है। इससे बचने का हर संभव प्रयास होना चाहिए। 1 चुनाव में अनावश्यक धन बल खर्च नहीं होना चाहिए। अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। यदि चुनाव में अनावश्यक खर्च नहीं होगा तो जनता पर बोझ नहीं पड़ेगा। -रतन प्रसाद 2 चुनाव पूरी तरह से सादगीपूर्ण होना चाहिए। इससे देश पर बोझ नहीं पड़ेगा। हाईटेक युग में चुनाव काफी महंगा हो गया है। चुनाव में गाड़ी का इस्तेमाल ज्यादा होता है। -...