चाय गिरने पर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज, दो हिरासत में
लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में चाय गिरने की छोटी सी बात ने बड़ा रूप ले लिया। दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की और बीच-बचाव करने वालों को भी जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। आलमबाग के मधुवन नगर निवासी मनीष यादव ने बताया कि 2 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह चरसी की चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान बुलेट और स्प्लेंडर बाइक पर सवार चार युवक वहां आ गए। बुलेट से उतरते समय एक युवक का हाथ मनीष की चाय से टकराया और चाय उसके कपड़ों पर गिर गई। इतनी सी बात पर बड़ा बरहा निवासी अभिषेक मिश्रा और उसके तीन साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मनीष की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब वहां मौजूद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.