नई दिल्ली, जुलाई 27 -- सरकार ने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिए हैं कि बैठकों और कैंटीन में 'सरकारी चाय' का इस्तेमाल किया जाए। केंद्र ने कहा है कि अपने देश की 'युले टी' लोगों को पिलाई जाए और इसकी शुरुआत पहले सरकारी दफ्तरों से की जाए। बता दें कि एंड्र्यू युले ऐंड कंपनी लिमिटेड एक सरकारी कंपनी है जो कि चाय का उत्पादन करती है। इसकी फैक्ट्री कोलकाता में है।प्रीमियम चाय बनाती है कंपनी केंद्र सरकार के इस निर्देश को 'आत्मनिर्भर चाय' के रूप में देखा जा रहा है। न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक भारी उद्योग मंत्रालय ने सभी अन्य मंत्रालयों को निर्देश दिए हैं कि युले टी लोगों को पिलाई जाए। बता दें कि चाय की यह कंपनी वित्तीय परेशानियों से जूझ रही है। यह कंपनी दार्जीलिंग, असम और द्वार की प्रीमियम क्वालिटी की चाय का उत्पादन करती है। भारी उद्योग मंत्रालय की त...