नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- दुनिया में अगर किसी चीज को पानी के बाद सबसे ज्यादा पिया जाता है तो वह चाय है। माना जाता है कि चाय की खोज सबसे पहले चीन में हुई थी। लेकिन भारत में लोग इसे सबसे ज्यादा पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग दिनभर में 10 कप चाय पी जाते हैं। चाय अलग-अलग प्रकार की होती है। हालांकि, चाय की पत्तियां एक ही पौधे से आती हैं, बस इन्हें प्रोसेस करने के तरीके के आधार पर ये अलग-अलग प्रकार की बनती हैं।आज भारत दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादकों में से एक है। यहां असम और दार्जीलिंग की चाय पूरी दुनिया में फेमस है। चाय के साथ लोग कुछ हल्के-फुल्के स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कंफ्यूजन ही यही रहता है कि चाय के साथ क्या खाएं क्योंकि अगर आप चाय के साथ कोई गलत चीज खाते हैं तो सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर मनीषा मिश्रा ...