गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम पुलिस ने महरौली रोड स्थित राजकीय महिला विद्यालय के समीप चाय के खोखे से बीड़ी-सिगरेट आदि सामान जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक इनकी बिक्री को लेकर चाय विक्रेता के पास लाइसेंस नहीं था। चाय विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सेक्टर-14 पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस सिलसिले में यूपी के बरैली के गांव सिक्का निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। फिलहाल अंकित शीतला कॉलोनी की गली नंबर तीन में रह रहा था। इसके खोखे से विमल की 24 पुड़िया, तानसेन तंबाकू की 12 पुड़िया, शिखर की आठ पुड़िया, सिगरेट की डब्बियां बरामद की हैं।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.