चाय की दुकान पर रखे थैले को चुराया, मुकदमा
मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- इब्राहिमपुर स्थित टोल प्लाजा के पास चाय की दुकान पर चाय पीने रुके ग्रामीण का ठेला चुरा लिया। वापस न करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्वारऊ गांव के अमित पुत्र हुकम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि 29 अप्रैल को वह किसी काम से अमरपुर काशी जा रहा था। तभी टोल प्लाजा से आगे चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुका। उसने अपना थैला जिसमें उसका मोबाइल और कुछ रकम भी रखी हुई थी। इसी बीच उसके ठेले को रुस्तमनगर सहसपुर निवासी रोहित व अनुतोष पुत्र राकेश ने चुरा लिया। जब ठेला वापस नहीं किया। तो तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.