चाय की दुकान की आड़ में शराब पिलाने वाला दुकान संचालक गिरफ्तार
देहरादून, जून 9 -- देहरादून। बसंत विहार थाना पुलिस ने चाय की दुकान की आड़ में लोगों को शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम अनुराग चौक के पास पहुंची। इस दौरान अंग्रेजी शराब के ठेके के आगे स्थित एक चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाई जा थी। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और दुकान संचालक को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 39 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र धर्मदास निवासी शास्त्रीनगर खाला, इंदिरानगर, के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मौके बीयर और शराब की बोतलें बरामद कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.