कौशाम्बी, जनवरी 27 -- श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रांगण स्थित मर्द शहीद बाबा का सालाना उर्स हर वर्ष की भांति बुधवार 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उर्स की शुरुआत सुबह कुरानख्वानी से होगी। शाम के समय गुलपोशी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फिर इशा की नमाज के बाद तकरीरी प्रोग्राम होगा। आयोजक मोहम्मद नसर ने बताया कि कार्यक्रम की सरपरस्ती हजरत अबू सईद एहसान उल्ला सफवी करेंगे। उर्स की सदारत हजरत हस्सान सईद सफवी करेंगे, जबकि निजामत की जिम्मेदारी कारी कलीमुल्ला निभाएंगे। तकरीरी प्रोग्राम में मुकर्रिर हजरत मकसूद सईदी, अहमद हुसैन, इश्तेयाक आजमी और शोरा इकराम यासिर इलाहाबादी के साथ कई लोग मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...