कौशाम्बी, मार्च 16 -- विद्युत उपखंड 132 केवी मनौरी के उपकेंद्र चायल फीडर की बिजली मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी चायल केंद्र के अवर अभियंता हरेंद्र राम ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उप केंद्र में पांच एमवीए सेकंड प्वाइंट रखने का कार्य होगा जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत मिलती रहे। चायल फीडर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से पहले ही कर लें जिससे उन्हें कोई दिक्कत न उठानी पड़े। बिजली की आपूर्ति शाम से चालू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...