कौशाम्बी, मार्च 5 -- हजरत इमाम हसन (अ.स.) के जन्मदिवस के अवसर पर चायल इलाके में महफिलों, तकरीरों व नज्र-नियाज का आयोजन बड़े ही अकीदत से हुआ। चायल शिया जामा मस्जिद के इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद जाहिद हुसैन ने हजरत इमाम हसन की विलादत के मौके पर अहलेबैत के चाहने वालों को मुबारकबाद पेश की। मौलाना सैयद जाहिद हुसैन ने बताया कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.) के नवासे एवं पहले इमाम हजरत अली के बड़े बेटे हजरत इमाम हसन का जन्म 15वें रमजानुल मुबारक 3 हिजरी में मदीने में हुआ था। उनके पिता इमाम हजरत अली व माता बीबी फातिमा जहरा थीं। इमाम हसन पिता हजरत अली की शहादत के बाद उनके उत्तराधिकारी बनाए गए। उन्होंने गरीबों के लिए हमेशा अपने दरवाजे को खुला रखा जो कि आज भी दस्तरखान-ए-इमाम हसन के नाम से मशहूर है। इमाम हसन ने इस्लाम को बरबादी से बचाने के लिए स...