नई दिल्ली, मई 2 -- LPG Cylinder price: 1 मई को सरकार ने बड़ा झटका देते हुए कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 933 रुपये का इजाफा कर दिया था। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 3071.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले तीन महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से इस दौरान कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1300 रुपये बढ़ गया है। सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने जा रहा है। आइए समझते हैं कैसे? यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, कॉमर्शियल सिलेंडर 3 महीने में 1300 रुपये हुआ मंहगाचाय से लेकर समोसा तक हो सकता है महंगा (Inflation may rise) कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट महंगा होने की वजह से आने वाले समय में चाय, चाउमीन समोसा सबके रेट बढ़ सकते हैं। बड़ी संख...