मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कटरा स्थित माता चामुंडा स्थान, बंदरा के बाबा खगेरेश्वर नाथ महादेव मंदिर और औराई के भैरव स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग को भेजा है। इसके साथ संबंधित भूमि का विस्तृत ब्योरा भी उपलब्ध कराया है, ताकि वहां आधारभूत संरचना विकसित की जा सके।डीपीआरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि औराई के भैरव स्थान मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पूर्व में भी भेजा था। नए प्रस्ताव में इन धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आस्था से जुड़ी महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा है कि इनके विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- चामुंडा स्थान, भैरव स्थान व बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर बनेग...