संभल, अप्रैल 8 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन में सोमवार शाम चामुंडा मंदिर में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दानपात्र से चुराए गए Rs.810, एक पेचकस और एक चाबी बरामद हुई। मंदिर समिति अध्यक्ष विजय कुमार बंसल व मक्खन सिंह की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी गजेंद्र उर्फ गजुआ पुत्र डंबर सिंह निवासी खरगरानी थाना आदमपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 व 317 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...