मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- कटरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित चामुंडा मंदिर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई। चामुंडा मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष रघुनाथ चौधरी ने बताया कि नवरात्र में माता के सभी स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर में संध्या आरती के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। इधर, सनातन हिन्दू नववर्ष पर चामुंडा मंदिर के प्रांगण में सत्संग सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मानस पाठ किया गया। मौके पर शुभनारायण शुभंकर, प्रमोद कुमार, अवधेश सिंह, राम विनोद पांडेय, संजीव कुंवर, नवल तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...