अमरोहा, मार्च 28 -- बछरायूं। चैत्र नवरात्र पर्व की नवमी तिथि पर शुक्रवार को स्थानीय चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा की। तड़के से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नारियल, चुनरी, फल-फूल और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। मंदिर परिसर दिनभर माता के जयकारों से गूंजता रहा। भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान प्रेम भगत, अरुण, राजू, विकास, रोहताश,अमरजीत, अर्जुन, अरुण, कैलाश, विजय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...