देहरादून, फरवरी 3 -- चामासारी, सरोना सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल से जुड़ी समस्याओं को तीन दिनों के भीतर दुरुस्त किया जाए। ये निर्देश कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में जल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित और संचालित विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुश्ता निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति दिलाकर कार्यों को धरातल पर उतारा जाए, ताकि आम जनता को समयबद्ध रूप से इसका लाभ मिल सके।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.