नोएडा, जून 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-20 क्षेत्र में चाबी बनाने के बहाने घर में घुसे दो मैकेनिक गहने चोरी कर ले गए। आरोप है कि बाइक की चाबी बनाने आए दोनों युवक चालाकी से अलमारी तक पहुंचे और मंगलसूत्र समेत अन्य जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित की ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-20 के बी ब्लॉक निवासी शिवकांत पाल निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मार्च में उनकी बाइक की चाबी खो गई थी। उन्होंने 10 मार्च की सुबह गली में घूम रहे दो मैकेनिक को चाबी बनाने के लिए घर बुलाया। दोनों ने बाइक का लॉक जल्दी खोलने का भरोसा देते हुए घर की अलमारी की चाबी मांगी। उन्होंने अलमारी की चाबी जानबूझकर टेढ़ी कर दी। जब शिवकांत ने अलमारी का लॉक खुलने में दिक्कत की बात कही तो दोनों मैकेनिक चाबी ठीक करने के बहाने ब...