मोतिहारी, अप्रैल 19 -- शंभूनाथ झा, मोतिहारी। स्टेट बैंक बाजार शाखा में करीब 100 लॉकर लेने वाले का कई वर्ष से अता पता नहीं है। न तो लॉकर धारक लॉकर का ड्यू राशि जमा कर रहे हैं और न लॉकर को ऑपरेट करने आए हैं। ऐसे लॉकर धारक की तलाश करना बैंक ने शुरू कर दिया है। उनके द्वारा लॉकर के लिए आवेदन से लेकर अन्य कागजात की खोजबीन शुरू की है। ताकि ऐसे लॉकर धारक के विरुद्ध बैंक के नियम के अनुसार कार्रवाई की जा सके।बैंक सूत्र के अनुसार अभी तक करीब 80 लॉकर का कागजात नहीं मिला है। अन्य की भी खोज जारी है। यह भी पढ़ें- SBI यूजर्स सावधान, फर्जी मैसेज खाली कर देगा पूरा अकाउंट; इस स्कैम से बचके रहना कुछ का नाम पता मिला है। शेष की खोज बैंक कर रही है। एक दो दिन में सभी लॉकर धारक जो अभी अज्ञात बने हैं, उन सबका अता पता चल जाएगा। फिर बैंक अपने नियम के अनुसार ऐसे लॉकर...