नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- अमेरिका और ईरान के बिगड़ते रिश्तों के बीच भारत की चाबहार पोर्ट को लेकर परेशानी बढ़ी हुई है। नवंबर में अमेरिका ने चाबहार पोर्ट को लेकर भारत को 6 महीने का नया वेवियर दिया था, जो कि अब खत्म होने वाला है। ऐसे में सरकार चाबहार पोर्ट को लेकर अपना प्लान चुपचाप आगे बढ़ा रही है। इस प्लान में अस्थायी रूप से चाबहार पोर्ट से पीछे हटना भी शामिल है। सरकार इसके लिए अमेरिका और ईरान दोनों देशों के साथ बातचीत कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने इस ईरानी पोर्ट में अब तक कुल मिलाकर 120 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। ऐसे में नई दिल्ली इसे ऐसे ही नहीं छोड़ना चाहती। इस पोर्ट पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए भारत सरकार अमेरिका और ईरान से अलग-अलग स्तर पर बातचीत कर रही है। इस मामले से जुड़े हुए लोगों के मुताबिक सरकार प...