गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट कॉलोनी के सामने स्थित होटल पर बुधवार रात शराब पीकर युवकों ने हुड़दंग किया। युवकों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने युवकों को समझाकर शांत कराया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट कॉलेनी के सामने बुधवार रात कुछ युवक चाप खाने के लिए पहुंचे। चाप आने में देरी होने पर युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। युवक होटल मालिक के साथ अभद्रता कर शोर मचाने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जब पुलिस ने युवकों को शांत करने का प्रयास किया तो जमकर नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा करने के बाद युवक वहां से चले गए। एसीपी का कहना है कि अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...