जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- जमशेदपुर। चापड़बाजी में घायल साकची के छाया नगर बस्ती के सन्नी पुष्टि की मौत मामले में डीसी ऑफिस के भीतर तक हंगामा पहुंच गया। डीसी ऑफिस के पोर्टिको और बरामदे में उसकी लाश को रखकर बस्ती वासियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। उसके घर की महिलाएं वहां विलाप कर रहीं हैं। जबकि बस्ती 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि टीएमएच प्रबंधन ने ठीक से इलाज नहीं किया जिसकी वजह से मौत हो गई। हंगामा करने वालों में महिलाओं की संख्या अच्छी खासी है। डीसी ऑफिस के भीतर प्रवेश करने के लिए प्रवेश से रोकने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया, परंतु चार-पांच जवान ही होने की वजह से वह भीड़ को नियंत्रित करने में विफल रहे और बस्ती वासियों ने लाश को डीसी के प्रवेश मार्ग पर रखकर दिया, जिससे वहां रास्ता जाम हो गया। फिलहाल हंगामा जारी है। उ...