चतरा, मई 10 -- इटखोरी प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव में एक चापानल में बिजली प्रवाहित होने के कारण दो बच्चे समेत चार लोग आंशिक रूप से झुलस गए। सभी झुलसे घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने इलाज किया। झुलसे लोगों मे एक 14 माह का बच्चा सुशांत कुमार पिता देवेंद्र कुमार भी शामिल है। वहीं 28 वर्षीय गीता कुमारी, 7 वर्षीय पल्लवी कुमारी और 26 वर्षीय शोभा कुमारी शामिल हैं। सभी तुलबुल गांव के रहने वाले है। परिजनों ने कहा कि सभी घर के पास लगे चापानल पर नहा रहे थे, इसी बीच अचानक बिजली प्रवाहित हो गयी। जिसे बचाने के क्रम में सभी आंशिक रूप से झुलस गए। घटना के वक्त अफरा-तफरी मच गई। वैसे यह संयोग था कि बड़ी घटना नही घटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...